परमात्मा का सहारा लेने वाले का काम कभी नहीं रूकता सी.एल.गुलाटी

चण्डीगढ ;आरके विक्रमा शर्मा /एनके धीमान/करणशर्मा /अल्फ़ा न्यूज इंडिया ;—– इन्सान के मन में यह भाव होता है कि सभी कार्यपरमात्मा की इच्छा के अनुसार होते हैं और यह दृढ़ निश्चय भी होता है किदुनियां में परमात्मा से बड़ा सहारा कोई भी नहीं है उस इन्सान के कार्य में कभीरूकावट नहीं आती ये उद्गार आज यहां सैक्टर 30-ऐ में स्थित सन्त निरंकारीसत्संग भवन में हुए विशाल सन्त समागम में हज़ारों की संख्या में उपस्थितश्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए देहली से आए सन्त निरंकारी मण्डल केसचिव श्री सी एल गुलाटी ने व्यक्त किए।                     श्री गुलाटी ने आगे कहा कि हर कार्य में परमात्मा का सहारालेना केवल उन लोगों के लिए सम्भव होता है जो सत्गुरू की शरण में आकरपरमात्मा को अच्छी तरह से समझ लेते हैं और हर समय उनके मन में इसकण-कण में विराजमान परमात्मा का एहसास होता है इसकी महानता औरसत्गुरू के प्रति मन में श्रद्धा होती है ।                    इस अवसर पर श्री गुलाटी ने सत्गुरू माता सविन्द्र हरदेव जीमहाराज द्वारा दिए गए आदेशों को सूचित करते हुए बताया कि हर साल कीतरह इस साल भी निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्म दिन केअवसर पर दिनांक 23 फरवरी को सारे निरंकारी जगत में मनाए जाने वालेगुरू पूजा दिवस पर सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाऊंडेशन द्वारा देश भर मेंस्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है ।                      श्री गुलाटी ने आगे बताया कि इस दिन रेलवे मंत्रालय से विचारविमर्श के उपरान्त देशभर में 263 रेलवे स्टशनों की सफाई बारे निर्णय लियागया है । इसके अतिरिक्त संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के स्वयंसेवक,सेवादल के सदस्य तथा साध संगत द्वारा सैकड़ों सार्वजनिक पार्कों की सफाईकी जाएगी और उनमें हज़ारों वृक्ष लगाए जायेगें। सभी स्थानों पर साफ-सफाईतथा वृक्षारोपण का यह कार्य प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक होगा।इस अभियान में मिशन के लाखों श्रद्धालु भक्त भाग लेंगे।                    यहां के संयोजक श्री मोहिन्द्र सिंह ने बताया कि इस दिनचण्डीगढ़ में भी पी0जी0आई0 हस्पताल, चण्डीगढ़ का रेलवे स्टेशन, सरकारीस्कूल व पार्को में सफाई अभियान चलाया जा रहा है । चण्डीगढ़ के सभीसेवादल सदस्य व सारी साधसंगत हजारों की संख्या में अपने अपने ऐरिए मेंउपरोक्त स्थानों पर पहुंच कर सफाई अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लें !!!

Read More

असंख्य घरों में बावा जी की ज्योति प्रज्वलित की

             लुधियाना  : 17 फरवरी : अजय पाहवा/अल्फ़ा न्यूज इंडिया  ;—-स्थानीय  घुमार मंडी, बावा बालक नाथ मंदिर रोड पर स्थित मंदिर सिद्ध बावा बालक नाथ जी व दुर्गा माता जी में  प्रत्येक वर्ष की भांति ही इस मर्तबा भी भगत संजीव कुमार  श्रद्धालुओं के आग्रह पर,  तरसेम भजन मण्डली व सेवकों के साथ घर-घर…

Read More

जानिए क्या होता हैं मुहूर्त और क्यों किया जाता हैं मुहूर्त विचार ??

जीवन के समर और सफर की सफलता हेतु ये अति लाभप्रद उपाय विचार मंथन अल्फा न्यूज़ इंडिया के माध्यम से तमाम मानव समाज के कल्याण हेतु लुधियाना से अजय पाहवा की प्रस्तुति      प्रिय पाठकों/मित्रों, ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद शास्त्री ने बताया की मुहूर्त वह विचार है जिसके माध्यम से हम जीवन में होने वाले…

Read More

हम क्यों नहीं चढ़ाएं शिवलिंग पर दूध ??

चंडीगढ़ ; 15  फरवरी : अजय पाहवा  ;—–“मैं अपने धर्म की शपथ लेता हूँ, मैं इसके लिए अपनी जान दे दूंगा. लेकिन यह मेरा व्यक्तिगत मामला है. राज्य का इससे कुछ लेना-देना नहीं. राज्य का काम धर्मनिरपेक्ष कल्याण, स्वास्थ्य , संचार, आदि मामलों का ख़याल रखना है, ना कि तुम्हारे और मेरे धर्म का.” –…

Read More

वैलेंटाइन डे को हर उम्रदराज युवतियों महिलाओं ने बेबाकी से सेलिब्रेट

     लुधियाना /चंडीगढ़  : 15 फरवरी ; अजय पाहवा/ अल्फ़ा न्यूज इंडिया  :  वैलेंटाइन डे पर लोधी क्लब लुधियाना मैं महिलाओं द्धारा  एक सेलिब्रेशन पार्टी का आयोजन किया !  जिसमें उम्र को भुला सभी महिलाओं ने इस इवेंट को डांस सिंगिंग मस्ती तंबोला के साथ मनाया।  वहीँ स्टेज का संचालन शिल्पा और रिलीमा अग्ग्रवाल ने किया…

Read More

जानिए (वास्तु अनुसार) सकारात्मक उर्जा मिलें उसके लिए किस दिशा में बैठकर किस काम को करें– प्रिय पाठकों/मित्रों, वास्तुविद(वास्तुशास्त्री) पंडित दयानंद शास्त्री ने बताया की प्रत्येक व्यक्ति का अपना एक अलग आभामंडल होता है। आभामंडल का अर्थ है हमारे शरीर के आसपास रहने वाली अदृश्य ऊर्जा। यही ऊर्जा समाज और घर-परिवार में हमारी अच्छी या…

Read More

मातृ पितृ पूजा दिवस फेस्टिवल ऑफ़ अनकंडीशनल लव कल

चंडीगढ़ ; 13 फरवरी ; आरके विक्रमा शर्मा /मोनिका शर्मा ;—- माता पिता भगवान से भी बड़े हैं जिन्होंने जीवन जन्म दिया ! और भगवान से बड़ा गुरु इसलिए क्योंकि गुरु उस परमपिता परमेश्वर से मिलने की राह का प्रदर्शन करता है !  जब गुरु और मातपिता की पूजा की जाये तो भगवान खुद इस अलौलिक दृश्य…

Read More

विजेता विदेश में,सेंधमारों ने चोरी किया नोबल पुरस्कार लाखों के आभूषणों के साथ

नई दिल्ली : 7 फरवरी :  आरके विक्रमा शर्मा /मोनिका शर्मा ;—-देश की  राजधानी चोरबाजारी बलात्कारी भ्रष्टाचारी रिश्वतखोरी और कत्लेआम गुंडागर्दी अपराधवृत्ति का पर्याय बन चुकी है ! राजधानी नईदिल्ली में कानून व्यवस्था लचर और लाचार बनती जा रही है ! बतातें चलें कि दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की सरकार सत्तारूढ़…

Read More

राजस्थान का मरुश्री सेहरा विजेता बनेगा युवा पत्रकार चन्द्रभान सोलंकी

जैसलमेर ;-5 फरवरी ; आरके विक्रमा शर्मा ;——राजस्थान की भूमि की माटी का तिलक करने के लिए हर रणबांकुरा ही नहीं अपितु हर राजस्थानी और वीररस का रसिया दिल में एक आशा सँजोये उसको पूरी करने की राह पर अग्रसर रहता है ! ये धरती वीरों की है इसके वीर पुत्रों के साथ साथ यहाँ…

Read More

मन-वचन-कर्म से एक होकर जीने में ही आनन्द है – सी0 एल0 गुलाटी

चण्डीगढ:8जनवरी :  – इन्सान जब मन- वचन- कर्म से एक होकर जीने लगता है तो वह मानुष जीवन कावास्तविक आनन्द उठाता है, ये उद्गार आज यहां सैक्टर 30- ए में स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन में देहलीसे आए सन्त निरंकारी मण्डल के सचिव, श्री सी0 एल0 गुलाटी ने सन्त समागम में हजारों की संख्या में उपस्थितश्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए ।                                                         श्री गुलाटी ने आगे कहा कि इन्सान मन रूप से अन्दर व बाहर से तभी एक होता हैजब उसके मन में यह भय होता है कि परमपिता परमात्मा जो कण-कण में विराजमान है यह अन्तर्यामी भी हैऔर मेरे अन्दर क्या चल रहा है यह उस बारे में भी सब कुछ जानता है । वही इन्सान मन व वचन रूप से अन्दरव बाहर से तभी एक होता है जब वह किसी के यश-अपयश के बारे में वही शब्द बोलता है जैसा उसके मन मेंउसके प्रति भाव होता है । इसीप्रकार वही इन्सान मनवचन- कर्म रूप में अन्दर व बाहर से तभी एक होता है जबवह ऐसा कोई कर्म नहीं करता जो उसके मन के भाव व उस द्वारा अपने मुख से बोले गए शब्दों के विपरीत हो ।ऐसे व्यक्ति के मन में यदि किसी के प्रति भले की भावना है तो वह न तो अपनी वाणी से और न ही अपने हाथोंसे उस व्यक्ति के प्रति कोई दुष्कर्म करता है !                            इससे पूर्व श्री मोहिन्द्र नन्दवानी ने भी सत्गुरू माता सविन्द्र हरदेव जी द्वारा दिए जारहे दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मन-वचन-कर्म से एक होकर जीने की प्रेरणा दी !                               यहां के संयोजक श्री मोहिन्द्र सिंह जी ने देहली से आए गुलाटी जी का सारी साधसंगतकी ओर से स्वागत किया ।                                

Read More

777274

+

Visitors