कोटि-कोटि नमन दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के ज्योति-जोत दिवस पर :अल्फा न्यूज इंडिया

Loading

चंडीगढ़ शनिवार 14 नवंबर 2026 आरके विक्रमा शर्मा/ अनिल शारदा + हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा प्रस्तुति—— सिख पंथ के दसवें गुरु, महान संत, वीर 7योद्धा, कवि एवं धर्म रक्षक साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के ज्योति-जोत दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अल्फा न्यूज इंडिया ने अर्पित की.
गुरु गोबिंद सिंह जी का संपूर्ण जीवन धर्म, सत्य, न्याय, समानता और मानवता की रक्षा के लिए समर्पित रहा।
उन्होंने अन्याय और अत्याचार के सामने कभी झुकना स्वीकार नहीं किया। वर्ष 1699 में खालसा पंथ की स्थापना करके उन्होंने साहस, सेवा, त्याग और धर्म की रक्षा का अद्भुत संदेश दिया।
अपने चारों साहिबज़ादों और माता गुजरी जी के महान बलिदान से जुड़ा उनका परिवार भारतीय इतिहास में त्याग और धर्मनिष्ठा की अमर उदाहरण है।
उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सिखों का शाश्वत गुरु घोषित किया।
उनकी शिक्षाएँ आज भी संपूर्ण मानवता को सत्य, साहस, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1004045

+

Visitors