Loading

चण्डीगढ़ शनिवार 14 नवंबर 2026 आरके विक्रमा शर्मा+अनिल शारदा /पंकज राजपूत रक्षत शर्मा प्रस्तुति—— सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की सभी नगर निवासियों एवं देश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ के अध्यक्ष और अखिल भारत ब्राह्मण महासंगठन (एआईबी) के राष्ट्रीय महासचिव यशपाल तिवारी ने बताया कि चण्डीगढ़ में पूर्वांचल प्रवासी बड़े उत्साह के साथ पावन पवित्र छठ पूजा पर्व मनाते हैं। अल्फा न्यूज इंडिया परिवार की ओर से छठी माता के तमाम आस्थावानों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाओं का उपहार मंगलमय हो.ll पहले दिन 13 नवंबर को नहाये खाए की पूजा से प्रारंभ हुई है। इस दिन शुद्ध जलाशय में जाकर पूजा अर्चना की जाती है। इसी उपलक्ष में चंडीगढ़ में सेक्टर 42 की लेक को साफ स्वच्छ करने की तैयारियां कई दिनों से शुरू हो जाती हैं और गंगा जल से उसे पवित्र किया जाता है। छठी मैया के चार दिवसीय पवन पर्व पर दूसरे दिन पूर्ण उपवास किया जाता है जो लगभग 36 घंटे का होता है। तीसरे दिन सायंकाल में पूजा अर्चना की जाती है। इस पर्व का सनातनी ग्रंथों में विशेष आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। इन दिनों सरकार द्वारा यातायात की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अन्य अतिरिक्त रेल गाड़ियां भी विशेष रूप से चलाई जाती हैं। नदियां और जलाशय विशेष आकर्षण का स्थान बन जाते हैं। a

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1001801

+

Visitors