स्मार्टफोन से चेहरा दिखाएं, पेंशन के लिए जमा करें लाइफ सर्टिफिकेट

Loading

चंडीगढ़ सोमवार 16/11/2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति —–आज सरकारी पेंशन जारी रखने के लिए हर साल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने की प्रक्रिया सीनियर सिटीजंस के लिए आसान की गई है। पेंशनर्स को बैंक, डाकघर या सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। वे घर बैठे अपने स्मार्टफोन से चेहरा दिखाकर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकेंगे। केंद्र सरकार का ‘पेंशन एवं पेंशनर्स वेलफेयर डिपार्टमेंट’ 1 से 30 नवंबर तक ‘डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 5.0’ चला रहा है।कैसे काम करेगी तकनीक ?फेस ऑथेंटिकेशनः सेक्टर-9 स्थित ‘स्पर्श’ के ऑफिस इंचार्ज विवेक आनंद ने बताया कि इस सुविधा में स्मार्टफोन के कैमरे से चेहरे की पहचान की जाएगी। इसके लिए किसी फिंगरप्रिंट स्कैनर या अलग बायोमेट्रिक मशीन की जरूरत नहीं है।ऐसे करें प्रक्रियाः पेंशनर मोबाइल में ‘जीवन प्रमाण’ और ‘आधार फेस आरडी’ ऐप डाउनलोड करें। मांगी गई जानकारी भरकर चेहरे की पहचान की प्रक्रिया पूरी करें। मैसेज रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।चंडीगढ़ में यहां मिलेगी सहायताजो पेंशनर खुद मोबाइल से प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं, वे सेक्टर-9 स्थित स्पर्श सेवा केंद्र जाकर मदद ले सकते हैं।हेल्पलाइन व संपर्ककिसी भी परेशानी या जानकारी के लिए पेंशनर ईमेल doppw-dlc@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं या विभाग के सोशल मीडिया हैंडल (@DoPPW.India) पर POCO जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।llll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1005687

+

Visitors