![]()

चंडीगढ़ बृहस्पतिवार 18/09/2026 आरके विक्रमा शर्मा रक्षत शर्मा अमित शारदा प्रस्तुति—–स्थानीय सेक्टर-17 प्लाजा आज करीब 50,000 पारंपरिक मिट्टी के दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। नगर निगम चंडीगढ़ की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, आईएएस, संयुक्त आयुक्त डॉ. हिमांशु गुप्ता, बलबीर राज सिंह और डॉ. इंदरजीत मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. इंदरदीप कौर सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। स्थानीय कुम्हार परिवारों,स्वंय की मदद संगठन और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।कार्यक्रम का समापन स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने और संगठन को बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।इस दौरान समुदाय आधारित पहलों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। नगर निगम की इस पहल ने सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय रोजगार और जनभागीदारी को एक साथ जोड़ने के लिए आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के जरिए सेक्टर-17 प्लाजा में 50,000 दीयों की रोशनी के बीच स्थानीय कुम्हार परिवारों और स्वंय की मदद संगठन की भागीदारी भी प्रमुख रूप से सामने आई। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, आईएएस और वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल कुम्हार परिवारों और SHGs के प्रयासों की सराहना की।उन्होंने स्वयंसेवकों और नागरिकों की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताया। अधिकारियों के अनुसार ऐसे सामुदायिक कार्यक्रमों से स्थानीय प्रतिभा और नागरिक भागीदारी को मंच मिलता है।कार्यक्रम के दौरान सेक्टर-17 प्लाजा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


