![]()
चंडीगढ़ 19.9.26 अल्फा न्यूज इंडिया प्रस्तुति—-: विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान अमरजीत मेहता ने पंजाब और चंडीगढ़ के 24 खिलाड़ियों को आधुनिक स्पोर्ट्स व्हीलचेयर, पीसीए मैदान में फ्लडलाइट के नीचे अगला मुकाबला करवाने का किया ऐलानव्हीलचेयर क्रिकेट साहस, संघर्ष और आत्मविश्वास का प्रतीक : डॉ. रूपेश कुमार सिंह …चण्डीगढ़ सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज के खेल मैदान में आज व्हीलचेयर क्रिकेट के रोमांच, खिलाड़ियों के साहस और दृढ़ संकल्प का शानदार नजारा देखने को मिला। व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ (ट्राइसिटी) की ओर से आयोजित एक दिवसीय टी-20 टूर्नामेंट का भव्य आयोजन हुआ। पंजाब और चंडीगढ़ की टीमों के बीच तीन रोमांचक टी-20 मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट में चंडीगढ़ की टीम ने जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया, जबकि पंजाब की टीम उपविजेता रही।टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया व दिव्यांगजनों को शाबाशी देते हुए कहा कि उनके जज्बे और हौंसले ने उन्हें बेहद प्रभावित किया है। फाइनल मुकाबले के बाद विजेता चंडीगढ़ की टीम और उपविजेता पंजाब की टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। विजेता टीम को 21 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया।राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने की एसोसिएशन के प्रयासों की सराहनामुख्य अतिथि गुलाब चंद कटारिया ने व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का यह कार्य बेहद सराहनीय है।उन्होंने कहा कि व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा कार्य बहुत ही सराहनीय है। मैं इस शानदार आयोजन के लिए एसोसिएशन को बहुत-बहुत बधाई देता हूं और पंजाब व चंडीगढ़ की दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देता हूं। खिलाड़ियों का साहस, आत्मविश्वास और खेल के प्रति जुनून सभी के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। (alphanewsindia.in alphanewsindia@gmail.com WhatsApp 98728 86540)


