भाजपा जवाब दे! हर घर से ₹2,200 प्रतिमाह अतिरिक्त वसूले लाखों रुपये जनता को कब लौटाओगे? तारीख बताओ,,,,,,कमलेश बनारसी दास, पूर्व महापौर दहाड़ीं

Loading

चंडीगढ़ बृहस्पतिवार 05 अक्टूबर 2026 रक्षत शर्मा अनिल शारदा पंकज राजपूत प्रस्तुति— भाजपा जवाब दे! हर घर से ₹2,200 प्रतिमाह अतिरिक्त वसूले गए, लाखों रुपये जनता को कब लौटाओगे? तारीख बताओ!कमलेश बनारसी दास, पूर्व महापौर ने हुंकार भरी।। चंडीगढ़ भाजपा आज हाउसिंग बोर्ड के मकानों का किराया ₹3,000 से घटाकर ₹800 करने का श्रेय लेने में लगी है। लेकिन भाजपा यह बताने से क्यों बच रही है कि हर घर से इतने वर्षों तक ₹2,200 प्रतिमाह अतिरिक्त क्यों वसूले गए? जब कांग्रेस के समय किराया ₹800 था, तो इसे ₹3,000 किसने किया? भाजपा के शासन काल में जनता की जेब से हर महीने ₹2,200 अतिरिक्त निकलते रहे। हजारों परिवारों से इतने वर्षों में लाखों रुपये वसूले गए। अल्फा न्यूज़ इंडिया के माध्यम से कमलेश बनारसी का भाजपा से सीधा सवाल है:- हर घर से वसूले गए अतिरिक्त ₹2,200 का हिसाब कौन देगा?- जनता के खून-पसीने की कमाई से वसूली गई यह अतिरिक्त रकम कब वापस करोगे?- सरकार पैसा वापस करने की निश्चित तारीख बताए। सिर्फ किराया घटाकर राजनीतिक श्रेय लेना बंद करे। हमारी मांग है कि किराया ₹800 से घटाकर न्यूनतम ₹300 किया जाए और पिछले वर्षों में वसूली गई अतिरिक्त राशि जनता को ब्याज सहित वापस की जाए।भाजपा याद रखे, जनता को अपनी ही जेब से लूटी गई रकम में थोड़ी राहत देकर गुमराह नहीं किया जा सकता।सवाल सिर्फ ₹3,000 से ₹800 किराया करने का नहीं है, सवाल उन हजारों परिवारों की मेहनत की कमाई का है, जो इतने वर्षों तक अतिरिक्त किराये के रूप में वसूली गई।भाजपा जवाब दे—जनता का पैसा कब लौटाओगे? तारीख बताओ! कमलेश बनारसी दास पूर्व महापौर ने कहा कि कांग्रेस आई के साथ साथ चंडीगढ़ की पब्लिक भी जवाब मांग रही है।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

983757

+

Visitors