![]()
चंडीगढ़ 18 दिसंबर अल्फा न्यूज इंडिया प्रस्तुति—-धार्मिक एवं सामाजिक संगठन श्री त्रिनाथ सेवा संस्थान भारत ने ट्राइसिटी के समाजसेवी पुनीत महाजन को चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम सागर गुप्ता तथा धर्म प्रचारक सियाराम भक्त राजकुमार सनातनी ने स्थानीय सीनियर कलमकार आरके विक्रमा शर्मा अल्फा न्यूज इंडिया को बताया कि श्री त्रिनाथ सेवा संस्थान भारत का विभिन्न राज्यों में विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुनीत महाजन को चंडीगढ़ प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही चंडीगढ़ में भजन-कीर्तन के साथ पुनीत महाजन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें ट्राइसिटी सहित अन्य राज्यों से भी नामी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही जल्द चंडीगढ़ प्रदेश की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया जाएगा।पुनीत महाजन पिछले लंबे समय से समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। पुनीत महाजन भारतीय एकता मंच (रजिस्टर्ड) से भी जुड़े हुए हैं, जहां वे जनरल सेक्रेटरी एवं को-कन्वीनर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। श्री त्रिनाथ सेवा संस्थान भारत के सदस्यों ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संस्थान की ओर से ट्राइसिटी में हर माह भजन संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर पुनीत महाजन ने संस्थान के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह श्री त्रिनाथ सेवा संस्थान भारत के माध्यम से समाजसेवा के कार्यों को पूरी मेहनत, निष्ठा और लगन के साथ आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता और सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देते हुए संस्थान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।


