बैंकों की 3 दिवसीय राष्ट्रीय हड़ताल 30 सितंबर तक ग्राहकों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध मत हों परेशान अल्फा न्यूज़ इंडिया ने दी शाबाशी

Loading

चंडीगढ़ /मुंबई शनिवार 26 सितंबर 2026 आर के विक्रमा शर्मा/रक्षत शर्मा+ अनिल शारदा/ अरुण कौशिक—- देशभर के बैंक *ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना द्वारा एसबीआई *सूचित करते हैं कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिनों के लिए हड़ताल का प्रस्ताव दिया है।यद्यपि हड़ताल की अवधि के दौरान, हम आवश्यक बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने का भरसक प्रयास कर रहे हैं, तथापि ग्राहकों से अनुरोध है कि:• ✔ हड़ताल की तारीखों से पहले ही जरूरी बैंकिंग लेनदेन पूरा कर लें।• ✔ नकदी की जरूरतों को पूरा करने के लिए एटीएम/एडीडब्ल्यूएम का इस्तेमाल करें।• ✔ ग्राहक सेवा केंद्र का इस्तेमाल करें।• ✔ बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए इंटरनेट बैंकिंग, योनो, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और अन्य डिजिटल चैनलों का इस्तेमाल करें।आपको होनेवाली असुविधा के लिए हमें खेद है और आपके सहयोग के लिए हम आभारी हैं।*भारतीय स्टेट बैंक* द्वारा अपने ग्राहकों को बैंकिंग सेवा में हर प्रकार की सुविधा बनी रहे के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए एसबी आई को अल्फा न्यूज़ इंडिया www.alphanewsindia.in और मीडिया जंक्शन mediajunction सहित ट्राइसिटी क्लब शाबाशी देते हुए धन्यवाद करते हैं। अल्फा न्यूज़ इंडिया ने बैंकों से स्पष्ट किया है कि बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के हित की मांगों को लेकर वेब न्यूज़ पोर्टल अल्फा न्यूज़ इंडिया 9872-88-6540 whatsapp पर उपलब्ध होने वाली सकारात्मक खबरें पूर्ण रूप से कवरेज करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

908212

+

Visitors