![]()
*चंडीगढ़, मंगलवार 10 नवंबर 2026*आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति——*श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 11, चंडीगढ़ में गोवर्धन पूजा तथा अन्नकूट महोत्सव बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।श्री गोवर्धन महाराज की बहुत सुंदर प्रतिमा पंडित सिद्धार्थ जी ने गोबर से बनाई। गोवर्धन भगवान की पूजा में बहुत बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।भजन-कीर्तन के उपरांत ब्रह्म भोज हुआ, जिसमें सभी ब्राह्मणों को महाप्रसाद अर्पण किया गया। ब्रह्म भोज के बाद लगभग 700 भक्तों ने अन्नकूट का महाप्रसाद ग्रहण किया।अरुणेश अग्रवाल (प्रधान) ने स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा अल्फा न्यूज़ इंडिया को बताया कि पंकज कश्यप, उप प्रधान ने महाप्रसाद बनवाने में सहयोग दिया।इस अवसर पर भूपेंद्र नय्यर (पैटर्न), ईश्वर बंसल (अध्यक्ष), रजनीश सिंगल (उप प्रधान), पंकज कश्यप (उप प्रधान), राकेश गुप्ता (कोषाध्यक्ष), सुनीता शारदा (उपाध्यक्ष), पायल गुप्ता (महिला सचिव), राजिंदर गोयल (उप प्रधान) उपस्थित रहे तथा प्रसाद वितरित करने में सहयोग दिया ।


