गायत्री परिवार और सनातनी समाज में सदा स्मरणीय रहेंगे जयकिशन शर्मा जी —यशपाल तिवारी

Loading

पंचकूला बुधवार 9 सितंबर 2026 आर विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा अश्विनी शर्मा अनिल शारदा—- अखिल विश्व गायत्री परिवार के निस्वार्थ सेवा व्रती पंडित जय किशन शर्मा जी की आत्मिक शांति हेतु गरुड़ पुराण पाठ और रसम पगड़ी स्थानीय सेक्टर 19 के प्राचीन शिव मन्दिर मैं संपन्न हुई। हरियाणा पुलिसविभाग से सेवानिवृत्ति पंडित जय कृष्णा शर्मा जी ने अपना समस्त जीवन सादगी और में आस्था रखते हुए व्यतीत किया उन्होंने गायत्री धर्म प्रचार में निस्वार्थ भाव से अथक सेवा की। दिवंगत पुण्य आत्मा अपने पीछे एक हंसता खेलता हुआ कुटुंब छोड़कर भौतिक शरीर से विदा हुए। इस मौके पर आज उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे सनातन और समाजसेवियों ने उनके साथ बिताए पलों को स्मरण किया और उन्हें महान पुण्यात्मा कहकर सम्बोधित किया। इसी अवसर पर यशपाल तिवारी अध्यक्ष श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़;राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारत ब्राह्मण महासभा और सह प्रबंधक ट्रस्टी गायत्री परिवार ट्रस्ट चण्डीगढ़ ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्री जय किशन शर्मा जी से लगभग पिछले ३५ सालों से अखिल विश्व गायत्री परिवार के माध्यम से संपर्क में आए। उनके साथ मिलकर अनेकों सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। गायत्री परिवार ट्रस्ट चण्डीगढ़ द्वारा आयोजित साप्ताहिक दीप यज्ञों की श्रृंखला में, साप्ताहिक एवं अन्य सामूहिक यज्ञों तथा परमपूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा रचित लगभग 32 सौ से अधिक पुस्तकों के विभिन्न स्थानों पर पुस्तक मेले लगाने में स्वर्गीय श्री जय किशन शर्मा जी का हमेशा उल्लेखनीय व प्रेरित करता सहयोग रहा। पिछले छह वर्षों में शर्मा जी अस्वस्थ रहे। उनका निर्मल और साधारण स्वभाव सदैव हमारे मानस पटल पर अंकित रहेगा। ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को शांति और सद्गति प्रदान करें। सनातनी समाज के अनेकों श्री गायत्री परिवार से जुड़े बुद्धिजीवियों ने समाजसेवियों दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पंडित यशपाल शर्मा ने उन्हें एक सनातनी सिपाही और श्री गायत्री परिवार का अथक राही बता कर संबोधित किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

908216

+

Visitors