स्वतंत्रता दिवस वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देशभक्ति व भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे सेक्टर 11 के निवासी

Loading

पंचकूला (17/8/2026) हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा——: स्थानीय सेक्टर-11 स्थित डिस्पैंसरी पार्क समिति-1107 की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद पार्क में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें देशभक्ति के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और हरियाणवी परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली।पार्क समिति की सदस्या एवं समाजसेविका सुनीत मल्होत्रा ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों एवं महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। स्वतंत्रता दिवस और तीज उत्सव के संयुक्त आयोजन ने पूरे वातावरण को देशप्रेम, संस्कृति और सामाजिक एकता के रंग में रंग दिया।इस अवसर पर पार्षद राकेश जगोता, श्री गीता मंदिर के प्रधान देवेंद्र धवन, संजीव, दविंद्र मिढ्ढा, अनु कपूर, रीना, रीतू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-11 के उपाध्यक्ष योगेश भसीन, महासचिव विक्रांत शर्मा, संगठन सचिव सुधीर मिड्ढा तथा विक्रम जैन ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।हिंद संग्राम परिषद् रजि. की ओर से वित्त सचिव निष्काम खत्री, संदीप लुवाणा, अंजना खन्ना, सुधीर मिड्ढा एवं दिनेश चतरथ सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया। ‘एक पौधा बुजुर्गों के नाम’ का दिया संदेश ,,,,,कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और समाज के बुजुर्गों के सम्मान का संदेश देते हुए ‘एक पौधा बुजुर्गों के नाम’ अभियान के तहत पार्क में पौधारोपण भी किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधे की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर थ्री स्टार वेलफेयर क्लब पंचकूला की अध्यक्षा मीना शर्मा, पूनम, नैंसी तथा सर्व हितकारी संस्था की अध्यक्षा डॉ. नीरू गुप्ता भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को देश की आजादी के महत्व, भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ना है। स्वतंत्रता दिवस और तीज उत्सव का यह संयुक्त आयोजन देशप्रेम, सामाजिक एकता, पर्यावरण संरक्षण तथा सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का प्रेरणादायक संदेश दे गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

853391

+

Visitors