कांग्रेस भवन में महिला नेताओं ममता राणा और ममता डोगरा में खूब कहा-सुनी और हाथापाई मारपीट

Loading

चंडीगढ़ सोमवार 16 नवंबर 2026 रक्षत शर्मा अनिल शारदा पंकज राजपूत प्रस्तुति—- सिटी ब्यूटीफुल में चुनावी माहौल के दरम्यान कांग्रेस आई पार्टी में आपसी विवाद खुलकर सामने आया है। चंडीगढ़ कांग्रेस भवन सेक्टर 35 में पार्टी की दो महिला नेताओं ममता राणा और ममता डोगरा के बीच हाथापाई हुई। उक्त घटना के बाद कांग्रेस भवन में माहौल खूब गरमा गया। कांग्रेस भवन में पार्टी अध्यक्ष का इंतजार किया गया। सूत्रों के मुताबिक, दोनों महिला नेता इस मामले को लेकर पार्टी अध्यक्ष के समक्ष शिकायत भी दर्ज करवा सकती हैं। अब देखना होगा कि पार्टी आलाकमान और स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों का समूह इस विवाद पर क्या रुख अपनाता है। आगे की कार्रवाई पर सभी प्रतीक्षारत हैं.।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1005824

+

Visitors