![]()
चंडीगढ़ पंचकूला सोमवार 10/08/2026 रक्षत शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा प्रस्तुति –—सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। हत्या, लूटपाट, फिरौती और गोलीबारी जैसी घटनाओं ने आम नागरिकों में असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। सरकार को राजनीतिक बयानबाजी और कानून व्यवस्था बेहतर होने के दावों के बजाय धरातल पर अपराध रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिएं। प्रदेश में अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ चुके हैं कि वे दिन-दिहाड़े गंभीर वारदातों को अंजाम देने से भी नहीं हिचक रहे।सांसद ने कहा कि कुछ दिन पहले रोहतक में पुलिस थाने के सामने कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर बाइक सवार बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना सामने आई थी जोकि बेहद गंभीर है। जब जनप्रतिनिधि, कारोबारी और दुकानदार तक स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं तो आम परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है। लगातार सामने आ रही आपराधिक वारदातें प्रदेश की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं। प्रदेशवासियों के जान-माल की सुरक्षा सरकार की पहली संवैधानिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री और सरकार केवल आंकड़ों तथा दावों के सहारे कानून-व्यवस्था को बेहतर नहीं बता सकते। सरकार को जमीनी हकीकत स्वीकार करते हुए पुलिस व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए और गंभीर अपराधियों एवं गिरोहों के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाना चाहिए। लेकिन कांग्रेसी सीनियर नेता कुमारी शैलजा तुलनात्मक संदर्भ में तात्कालीन कांग्रेस आई के शासन काल में अपराधों के ग्राफ़ का उल्लेख करना भूल गयीं ।। चंद्रशेखर धरणी , साभार।।।।


