![]()
चंडीगढ़ सोमवार 3 अगस्त 2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा—- पंजाब सिविल सचिवालय में कार्यरत जसप्रीत सिंह रंधावा जस्ट सीनियर असिस्टेंट से प्रोमोट होकर सुप्रीटेंडेंट वन (पी एस एस)आज की तारीख़ में सुपरिटेंडेंट ग्रेड 1 की बधाइयां और शुभकामनाएं बटोर रहे हैं। पदोन्नत होने पर जसप्रीत सिंह रंधावा को कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों और अन्य अधिकारियों सहित कर्मचारी साथियों ने सम्मानित किया और फूलों के गुलदस्ते देखकर बधाई और शुभकामनाएं दी इस यादगार मौके पर जसप्रीत सिंह रंधावा को अल्फा न्यूज़ इंडिया के धर्म प्रभारी आरके विक्रमा शर्मा ने पदोन्नति पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की है।। सचिवालय में अधिकारी और कर्मचारी साथी उन्हें प्यार से जस रंधावा कहते हैं। जस पंजाबी विरसे के लिए हमेशा समर्पित रहते हैं और शानदार भांगड़ा टीम के अग्रणी सदस्य हैं। पंजाब सिविल सचिवालय में भी समय-समय पर कल्चरल प्रोग्राम प्रस्तुत करते जसप्रीत सिंह रंधावा अक्सर सबका मन जीतते दिखाई देते हैं। और 23 फरवरी 1982 को जन्मे जब रंधावा समाज सेवा सहित गुरु घर की सेवा में भी सबसे आगे रहते हैं। जस प्रीत सिंह रंधावा ने “जग जियुंदेआं दे मेले” नाम से एक समाजिक सेवा को समर्पित सगठन बनाया है। जिसके बैनर तले पीजीआई में जरूरतमंदों को भोजन और समय-समय पर अन्य जरूरत की चीजें मुहैया करवाई जाती हैं। और स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का भी आयोजन करने में जसप्रीत सिंह रंधावा का नाम अग्रणी पंक्ति में शुमार है।।


