समाज सेवी संस्थाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण अभियान को रखे हुए हैं जारी — विक्रांत शर्मा

Loading

चंडीगढ़ पंचकूला शनिवार 05/06/2026 आर के विक्रमा शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा —- विश्व भर में विश्व पर्यावरण दिवस की धूम मची हुई है। कहीं पर जमीनी हकीकत दिखाई दे रही है। तो कहीं पर महज फोटो खिंचवाने के प्रपंच भी सामने आ रहे हैं ।सरकारी स्तर पर बात करें तो कागजी खानापूर्ति भी सामने ही आ रही हैं। विश्व पर्यावरण दिवस को समर्पित पौधारोपण अभियान की सहयोग माला में अपनी भूमिका निभाने वाले भारतीय एकता मंच पंजीकृत एक्टिव कमेटी मेंबर्स द्वारा कैप्टेन कमलजीत पार्क सेक्टर 126 मोहाली में पौधारोपण किया गया। संस्थापक नरेंद्र जैतक अध्यक्ष ने मंच के अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर व पुनीत महाजन महासचिव की हाजिरी में एक पौधा लगाया। मंच से जुड़े पंडित रोशन लाल शर्मा जी ने स्थानीय अल्फा न्यूज़ इंडिया- कार्यालय प्रभारी आरके विक्रमा शर्मा को यह जानकारी देते हुए बताया कि विषय में भी समय-समय पर पौधारोपण किया जाता रहेगा। चंडीगढ़ गांव अटावा क्षेत्र के मोजूदा पार्षद व पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर जसवीर बंटी ने भी विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने क्षेत्रवासियों को साथ लेकर पौधा रोपण किया। जिला पंचकूला से अल्फा न्यूज़ इंडिया के लिए हरीश शर्मा आर्य ने अल्फा न्यूज़ इंडिया की ओर से अपने सहयोगियों के साथ पौधारोपण किया। कूला में भी हिंद संग्राम परिषद पंजीकृत ने भी जगह-जगह पौधारोपण किया। बता दें कि ट्राई सिटी प्रेस क्लब के संस्थापक विक्रांत शर्मा और हिंद संग्राम परिषद पंजीकृत भारत के संस्थापक पंडित राम कृष्ण शर्मा ने पंचकूला में अपनी समाज सेविका स्वर्गीया माता कलावती शर्मा की स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व निशुल्क हेल्थ चैकअप कैंप की तरह जीवनदायिनी वृक्ष पीपल के एक सौ पौधे रोपण की सेवा यात्रा अभियान जारी रखे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

754048

+

Visitors