![]()
चंडीगढ़ शुक्रवार 23/10/2026 अनिल शारदा पंकज राजपूत —-सिटी ब्यूटीफुल में सबसे बड़ी मोबाइल मार्केट 22-बी में पार्किंग इंतजामों का विशेषकर सड़क का सत्यानाश लंबे अरसे से प्रशासन और नगर निगम और स्थानीय पार्षद की कथित लापरवाही की पोल खोल रहा है।। स्थानीय दुकानदारों और ग्राहकों के बढ़ते आक्रोश और रोष को देखते हुए और मुद्दे की नजाकत को देखते हुए आम आदमी पार्टी के रहे वार्ड पार्षद दमन प्रीत सिंह बादल ने इस मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए उक्त विकट बन चुकी समस्या का समाधान करने की ठानी। नगर निगम अब इस सड़क का जीर्णोद्धार कर रहा है। सड़क पर रिकारपेटिंग कार्य शुरू करने से पहले श्रमिक को फूलमाला पहनाई गई। इस मौके पर दुकानदारों की वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और दुकानदारों सहित दीपक नारंग भी हाजिर रहे।। इस मार्केट के प्रति लंबे समय से पार्षद की ओर से लंबे समय से बनी रही उदासीनता व बेपरवाही का कोई जवाब नहीं मिला। दुकानदार और ग्राहकों ने नगर-निगम का रिकॉरपेटिंग का काम शुरू करने के लिए धन्यवाद किया।। जनता भला छुटकी लिए बिना कहां रहती है तुरंत बोल लोकल काउंसलर दमनप्रीत सिंह बादल तो परियों बदलने में ही मशगूल रहते हैं। अपने 17 नंबर वार्ड की सफा सफाई व्यवस्था आदि को कब और कैसे ध्यान देंगे।।।


