भाजपा विधायक दल का नेता कौन जल्दी टूटेगा मौन– डॉ जसबीर आर्य

Loading

चंडीगढ़/नई दिल्ली-11.02.2025– आरके विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा अनिल शारदा+ प्रधान सम्पादक डॉ जसबीर आर्य, नेशनल मीडिया फोर्स ——– दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद सरकार गठन को लेकर लगातार बैठकें जारी हैं। प्रदेश का मुखिया किसी महिला विधायक को भी बनाया जा सकता है, इसकी चर्चा गर्म है। दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने के दावेदारों की एक लंबी फेहरिस्त में पुरुष विधायक भी पीछे नहीं है। यह सवाल कि मुख्यमंत्री का ताज किसको पहनाया जाएगा मीडिया घरानों में भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।यहां गौरतलब है कि दिल्ली की 70 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यरत हमारे क्राइम फ्री इंडिया ब्यूरो, नेशनल मीडिया फोर्स एवं दिल्ली टाइम्स न्यूज़ (DTN) संगठनों के सामाजिक कार्यकर्ताओ और पत्रकार टीम समाज के सभी वर्गों के बीच काम करती है तो हमारी टीम ने महसूस किया कि दिल्ली के सर्वोत्तम विकास के लिए दिल्ली में भाजपा की सरकार आना जरूरी है क्योंकि केंद्र में भाजपा की सरकार है तो हमारे कार्यकर्ताओं ने जी-जान से ऐसा माहौल बनाया जिससे आज भाजपा सत्ता में आ गई है।बाकी हमारे वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक डॉ जसबीर आर्य जी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को कहना चाहते हैं कि दिल्ली के अंदर एक ऐसा मुख्यमंत्री बनाया जाए जो दिल्ली के सर्व समाज का नेतृत्व और विकास कर सके क्योंकि दिल्ली कोई राज्य नहीं है बल्कि दिल्ली में पूरे भारत से आ कर बसे हुए लोग हैं बाद में कहीं ऐसा ना हो कि नेता गलत चुन लिया जाए और फ़िर उसका परिणाम पार्टी को भुगतना पड़े। और इस विषय में फारुक अंसारी जी का सुझाव है कि दिल्ली का मुख्यमंत्री चुनने के विषय पर माननीय मोदी जी और अमित शाह जी डॉ जसवीर आर्य जी की कोर टीम से भी विचार विमर्श करें तो बेहतर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

657648

+

Visitors