समाज की पहली इकाई परिवार और परिवार की मूल इकाई सामाजिकता — पंडित राम कृष्ण शर्मा

Loading

चंडीगढ़ 11 फरवरी 20 25 आर विक्रमा शर्मा करण शर्मा हरीश शर्मा— समाज की पहली मूल इकाई परिवार है। और परिवार का मूल उसकी सामाजिकता में है। यह जीवन सिर्फ अपने लिए जीने के लिए नहीं है। आप किसी जानवर को अगर कभी प्यार से पुचकारते सहला देते हैं।तो वह भी आपका वफादार बनकर रहता है। फिर हम इंसान तो अगर अपने लिए स्वार्थी जीवन जीते हैं। तो धिक्कार है। और अगर इंसान अपने जीवन अपने परिवार अपने देश समाज की अपनी समर्थ मुताबिक सेवा कर रहा है। देखभाल कर रहा है। अपना मूल दायित्व निभा रहा है। तो यह सामाजिकता सबके लिए प्रशंसनीय और उदाहरण है। सबके लिए ऐसा जीवन प्रेरणा स्रोत बन जाता है। और वंश का नाम भी रोशन कर देता है। यही जीवन की मूल शांति का मूल पाठ है कि हमें अपनी नेक कमाई से दूसरों का भी भला और परोपकार करते रहना है। यही तो सनातन धर्म का मूल्य मूल है। अपने दायित्व से विमुख नहीं होना ही आपके संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास है। यह सद्विचार पंडित रामकृष्ण शर्मा जी ने अल्फा न्यूज़ इंडिया के माध्यम से समाज के साथ सांझा किए हैं।। उन्होंने कहा कि धर्म ग्रंथो में किताबों में नहीं है धर्म आपकी सोच और व्यवहार में निहित है इसीलिए सकारात्मक सोच के साथ परोपकार, देशप्यार व मानवता के उद्देश्यों की पूर्ति करते रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

245618

+

Visitors