25 दिसंबर को मालवीय जी वाजपेई जी का मनाया जाएगा जन्मदिवस

Loading

चंडीगढ़:-17 दिसंबर:- आरके विक्रमा शर्मा/ हरीश शर्मा/करण शर्मा/ राजेश पठानिया+ अनिल शारदा प्रस्तुति:—– भगवान परशुराम भवन सैक्टर 37 सी चंडीगढ़ में आज एक विशेष सार्वजनिक बैठक हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि 25 दिसंबर 2022 दिन रविवार को महामना मदनमोहन मालवीय जी तथा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म दिवस मनाया जाए। इसके अलावा हिंदुओं (विशेष रूप से ब्राह्मणों) की सुरक्षा के लिए जो गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने शहजादों सहित विश्व विदित बलिदान दिया उस पर चर्चा होगी। श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ द्वारा इस महासभा का आयोजन भगवान परशुराम भवन सैक्टर 37 सी चंडीगढ़ में किया जाएगा जिसमें इन विषयों पर ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण जानकारी रखने वाले प्रबुद्ध वर्ग के विद्वान महापुरुष अपने अपने उद्बोधन द्वारा समाज को उत्तम संदेश देते हुए अखंड भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु दिशानिर्देश देने का प्रयास करेंगे।श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ के प्रधान श्री यशपाल तिवारी ने बताया कि इस नवीनतम प्रायोगिक संयुक्त आयोजन से न केवल आपसी सामंजस्य और भाई चारे को आवश्यक बल मिलेगा बल्कि संगठनात्मिक चेतना भी जाग्रत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

603581

+

Visitors