एक शकरकंद होता है अनेकों तरह से फायदेमंद: वैद्य डॉ अरुण कपिला

Loading

चंडीगढ़ :-18 दिसंबर:- आरके विक्रमा शर्मा /अनिल शारदा:—–शकरकंद सर्दियों में एक स्वादिष्ट पोष्टिक खाये जाने वाले फल या सब्जी के रुप में जाना जाता है। आम भाषा में इसे जंगली आलू भी कह देते हैं। सच बात तो यह है शकरकंद स्वाद और अपने पोष्टिक गुणों के लिए खूब जाना जाता है। मूल रूप से यह एक मीठा स्वाद देता है। लेकिन लोग इसको भुन कर या उबालकर नमक मिलाकर खाते हैं। यानी मीठे फल या  सब्जी को नमकीन बनाकर खाते हैं। अपने अपने स्वाद अनुसार हर कोई शकरकंद के चटखारे लेता है। शकरकंद किस प्रकार से फायदेमंद है और उसमें क्या खूबियां हैं इसके बारे में आयुर्वेद वैद्य डॉक्टर अरुण कपिला ने बेहतरीन जानकारी ऑर्फनेज इंडिया के माध्यम से लाखों पाठकों के लिए प्रस्तुत की है।

 शकरकंद में विटामिन ऐ और सी प्रचुर मात्रा में रहता है। पौष्टिकता को लेकर आलू से बहुत आगे हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स स्तर भी निम्न ही होता है। यही कारण है कि डायबिटीज वाले रोगी बड़े चाव से खाते हैं। इसमें मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रहते हैं! सर्दियों में एक तरह से यह चिकित्सक का काम करता है। शकरकंद में बीटा कैरोटीन भी प्रचुर रहता है। जो आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। शकरकंद खाने से आंखों की रोशनी में बखूबी इजाफा होता है। रक्त विकार में भी यह बहुत फायदेमंद है। यानी ब्लड प्रेशर के रोगियों को बेहद जरूरी खानी चाहिए। क्योंकि इससे हाई ब्लड प्रेशर यानि उच्च रक्तचाप से बचाव रहता है। और यह पाचन क्रिया को भी बहुत एक्टिव रखता है।

सर्दियों में शकरकंद का अच्छी मात्रा में सेवन करने से कब्ज कॉन्स्टिपेशन आदि से भी राहत रहती है और शरीर का वजन घटाने में भी यह बखूबी काम करता है। शरीर में अगर लोह तत्व यानी आयरन की कमी है। तो शकरकंद जरूर खाना चाहिए। शकरकंद में आयरन बड़ी मात्रा में होता है। शरीर को एनर्जी देने में यह खूब काम करता है। और ब्लड सेल्स बनाने में भी अग्रणी भूमिका निभाता है। इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रचुर मात्रा में होती है। शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में शकरकंद काफी फायदे देता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20098

+

Visitors