बेपरवाही और तिरंगे के सम्मान में अज्ञानता निंदनीय कृत्य है अक्षम्य अपराध!!!?

Loading

बदायूं//उसहैत : 15 अगस्त आरके विक्रमा शर्मा करण शर्मा अनिल शारदा राजेश पठानिया प्रस्तुति:-— स्थानीय  कस्वा उसहैत में एक और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा 15 अगस्त पर १०० फिट फहराया जाने वाला तिरंगा झंडा।।  बिना झंडा तिरंगा लगे पोल का ही उद्घाटन करना पड़ा।। कई अनियमिताओं के साथ हुआ 15 अगस्त का कार्यक्रम आयोजित।।

आज यह यादगार पल था आजादी के अमृत महोत्सव का। नगर पंचायत उसैहत सोत नदी पुल की एप्रोच के बीच 100 फीट ऊंचा तिरंगा का लोकार्पण होना था।

● केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक लोकार्पण करने पहुंचे………लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान ही 100 फीट ऊंचा तिरंगा पोल से जंजीर और हुक के साथ छूट कर नीचे जा गिरा। फिर केन्द्रीय राज्यमंत्री मंत्री बी एल वर्मा, आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बीजेपी जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता के कर कमलों लोकार्पण किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में अतिथियों का जोरदार स्वागत हुआ।।, प्रतीक चिन्ह प्रदान किए भारी संख्या में जनता मौजूद रही ।। लेकिन 15 अगस्त का अमृत महोत्सव पर्व होते हुए ना राष्ट्र गान ना वन्दे मातरम गीत।वहीं दबी जुबान जनता 100 फीट ऊंचे तिरंगा हेतु स्थापित किया गया पोल की गुणवत्ता पर सवाल पर बवाल खड़ कर रही थी।।

● इस घटना पर युवा मंच संगठन के अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने कहा की कस्वा उसहैत में माननीयो के साथ नगर जिम्मेदार चेयरमैन और उनके पति ने उसहैत में यह कहकर कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था की उसहैत के पक्के पुल के तिराहे पर तिरंगे झंडे का ध्वज रोहण के लिए बुलाया गया था परंतु झंडा रोहण से पहले सुबह तिरंगा झंडे का भ्रष्टाचार कर लोकल थर्ड क्लास क्वाल्टी तार लगाया था जिस पर तिरंगा झंडा फैराया गया था जो पहले ही तार गया टूट और झंडा जमीन पर गिर गया जिससे देश के झंडे का अपमान हुआ और माननीय बी० एल० वर्मा जी से झंडे के पोल का ही लोकार्पण करवाया गया गणमान्य और देश के जिम्मेदार पद के भाजपा के बदायूं की आना बान शान माननीय बी ० एल० वर्मा जी के साथ इस का तरह अशोभनीय कार्य करवाना नगर पंचायत उसहैत के जिम्मेदार लोगो का अत्यंत घृणित कार्य है ।

● उसहैत के पक्के पुल पर झंडा पोल लगाने वाली फर्म किसी जितेंद्र के नाम पर है जिसे बताया जाता है कई और अन्य कार्यों में नगर पंचायत उसहैत कई योजनाओं में कार्यरत किया गया है और इसी संदर्भ में यह झंडा पोल भी लगाया जो अत्यंत घटिया सामग्री से निर्मित है इसमें बड़ा घोटाला किया जिसकी आज 15 अगस्त के दिन पोल खुल गई की इसमें किस तरह की सामोग्री का प्रयोग किया गया यह अत्यंत ही कष्टकारी है 15 अगस्त पर कस्वा में लगे पोल पर झंडा नही फैहर रहा है बस डंडा पोल खड़ा है और झूठ बोलकर माननीय जी से बिना झंडे के पोल डंडे का लोकार्पण करवा दिया गया यह दिन उसहैत के इतिहास में उसहैत की जनप्रतिनिधियों के लिए शर्मनाक कार्य है भ्रष्टाचार में लिप्त होकर ये लोग यह भूल गए है किसके साथ क्या करना है देश के सम्मान तिरंगे झंडे के साथ भी खिलवाड़ करने से नही चूक रहे है नगर पंचायत उसहैत भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है लेकिन यह नही मालूम था कि देश झंडे को भी नही बख्शा जायेगा देश प्रेम के नाम भ्रष्टाचार बहुत घृणित कार्य है ।

इसी प्रकार के देश के कोने कोने से राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरंगे के प्रति लापरवाही अज्ञानता के कारण भारी आपत्तिजनक और अपमान जनक तस्वीरें सामने आने से इस अभियान की हवा निकलती है काम और देशद्रोहियों जो देश से प्यार नहीं करते देश की आन बान शान का मखौल उड़ाना चाहते हैं उनकी मंशाओं की पूर्ति कामयाबी से होना शर्मनाक है।। अल्फा न्यूज इंडिया इस प्रकार की राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को लेकर आपत्तियों निरादर घोर बेपरवाइयां और तिरंगे की शान के प्रति अज्ञानता के लिए भारत माता से क्षमा प्रार्थी है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12900

+

Visitors