रामगढिया समुदाय आपसी सहयोग पर करेगा बड़ा यादगार आयोजन शाबाशी दे करेंगे सम्मानित

Loading

चंडीगढ़ मंगलवार 17/11/2026- आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा—- रामगढ़िया सभा चंडीगढ़, की स्थापना 1957 में हुई थी। जी हां,,, सभा ने स्थानीय वासियों को एक ‘मीट एंड ग्रीट’ (मिलन समारोह) में सादर आमंत्रित किया है। जिसमें संगठन और समाज के कुछ विशिष्ट हस्तियों को उत्कृष्ट कार्यों में सम्मानित करेंगे। मुख्य अतिथि सरदार कुलतार सिंह संधवां जी, अध्यक्ष, पंजाब विधान सभा शुक्रवार, 20 नवंबर शाम 7:00 बजे शिरकत करेंगे और इसके बाद रात्रि-भोज (डिनर) का जनसमूह में जानदार वितरण होगा। मनविंदर सिंह रनौता, अध्यक्ष रणजीत सिंह सहमी, महासचिव ने स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा अल्फा न्यूज़ इंडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम की रामगढ़िया समुदाय को और स्थानीय सीनियर पेंशनर्स को बड़ी बेसब्री से इंतज़ार रहता है। इस दिन नाना प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। रामगढ़िया समुदाय संबंधी जानकारी शेयर की जाएगी


		

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1008387

+

Visitors