सचिवालय परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर का सचिवा प्रेरणा पुरी ने किया उद्घाटन व सम्मानित किए ओझा महाजन

Loading


चंडीगढ़, 30 जून 2026 अल्फा न्यूज इंडिया प्रस्तुति—–न्यू सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग, चंडीगढ़ में चंडीगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ चंडीगढ़ प्रशासन की इंजीनियरिंग विभाग की चीफ सेक्रेटरी प्रेरणा पुरी तथा चीफ इंजीनियर चंद्रभूषण ओझा ने किया। इस अवसर पर नोडल ऑफिसर पूनम मलिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया और मानवता की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। वक्ताओं ने कहा कि “रक्तदान महादान” है और यह एक ऐसी सेवा है जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बनती है। युवाओं ने अपने उत्साह और सहभागिता से चंडीगढ़ ट्राईसिटी की सामाजिक सेवा एवं रक्तदान की परंपरा को और मजबूत किया।

शिविर में देवेंद्र, बलबीर सिंह, लखविंदर सिंह, राजाराम, हरजिंदर सिंह, अतर सिंह, सतविंदर सिंह, सचिन सैनी, अरुण शर्मा सहित अनेक लोगों ने रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में द एनवायरनमेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया के सचिव एन.के. झींगन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पुनीत महाजन को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों एवं जनसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए चीफ सेक्रेटरी प्रेरणा पुरी द्वारा सम्मानित किया गया।

शिविर की व्यवस्थाओं में चंडीगढ़ विश्वास फाउंडेशन का विशेष योगदान रहा। रक्तदाताओं एवं उपस्थित लोगों के लिए लंच और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था फाउंडेशन द्वारा की गई। इसके अलावा सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH), चंडीगढ़ की डॉक्टरों की टीम ने पूरे शिविर के दौरान महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया और रक्त संग्रहण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
लगभग 50 के करीब यूनिट रक्तदान किया गया
यह रक्तदान शिविर सामाजिक एकता, मानवता और जनसेवा की भावना को समर्पित एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

787126

+

Visitors