पंचायतों की 3 करोड रुपए से भी ज्यादा की ग्रांट्स सीएम का किया धन्यवाद

Loading

चंडीगढ़+पंचकूला सोमवार 22/06/2026 एम आरके विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा —-जिला पंचकूला विधानसभा की पंचायतों को ग्रांट मिलने पर सरपंचों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार और हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानचंद गुप्ता का आभार व्यक्त किया।

पंचकूला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा घोषित राशि मंजूर होने से भारी खुशी का माहौल है। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों और सरपंचों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार और हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानचंद गुप्ता का आभार व्यक्त किया। सरपंचों ने कहा कि इस राशि से देहात क्षेत्र में लंबे समय से रुके हुए विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा सकेगा। पंचकूला विधानसभा की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बरवाला को सबसे अधिक 43 लाख रुपये की राशि मिली है। इसके अलावा कामी और बूंगा को 35-35 लाख, टिब्बी को 29 लाख, खेतपुराली को 26 लाख, कनोली व बटवाल को 24-24 लाख, भगवानपुर को 23 लाख, नयागांव को 20 लाख, सबीलापुर को 18 लाख, सुंदरपुर को 16 लाख और रत्तेवाली को 12 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है। कुल मिलाकर क्षेत्र की पंचायतों को 3 करोड़ 10 लाख रुपये की ग्रांट मिली है। इस अवसर पर सरपंच ओम सिंह बरवाला, चरणजीत कामी, प्रीति धीमान सुन्दरपुर, मीनू राणा कनोली, कविता चौधरी बूंगा, विधि चंद शर्मा बटवाल, विशाल शर्मा रत्तेवाली, उषा रानी टिब्बी, सरिता शर्मा खेतपुराली, हरचरण सिंह भगवानपुर और मंदीप सिंह नयागांव ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिल रही है। सभी प्रतिनिधियों ने कहा कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से समय लेकर उनका व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद करेंगे।
अल्फा न्यूज़ इंडिया को हेमंत किगरं ( भाजपा कार्यकर्ता व सदस्य, पंजाबी एकता मंच, संस्थापक सदस्य 
पूर्व मेंबर जिला पचकुलां ग्रीवेंस कमेटी
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा पंजाबी महासभा
व ( योग व डाइट टीचर) उक्त जानकारी उपलब्ध कराई है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

775093

+

Visitors