प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शर्मा को चंडीगढ़ प्रदेश कमेटी का जनरल सेक्रेटरी भी किया नियुक्त

Loading

चंडीगढ़ 01 नवंबर 25 हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा अनिल शारदा पंकज राजपूत प्रस्तुति— कांग्रेस आई के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजीव शर्मा को तुरंत प्रभाव से चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का जनरल सेक्रेटरी भी नियुक्त किया गया है। मुख्य प्रवक्ता पद पर रहते हुए राजीव शर्मा के शानदार प्रदर्शन और उनके राजनीतिक कौशल को देखते हुए उनके कद में और बढ़ोतरी की गई है। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने सैक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में राजीव शर्मा को प्रदेश महासचिव पद का नियुक्ति पत्र सौंपा। राजीव शर्मा पेशे से वकील हैं। वह अगस्त-2021 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। तब से वह पार्टी के मुख्य प्रवक्ता वक्ता के तौर पर काम कर रहे थे। अब वह प्रदेश महासचिव के पद के साथ ही चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के तौर पर भी पूर्व की भांति कार्य करते रहेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की ने प्रदेश महासचिव के रूप में राजीव शर्मा को चण्डीगढ़ के शहरी क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर पार्टी को और ज्यादा संगठित तथा मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

505192

+

Visitors