ग्राम पंचायत ने खरीदी फोगिंग मशीन,डेंगू के कहर से दहशत
ग्राम पंचायत ने खरीदी फोगिंग मशीन,डेंगू के कहर से दहशत चंडीगढ़ :11 नवम्बर ; आरके शर्मा विक्रमा देश की पहली पैरिस सिटी कही जाने वाली सिटी ब्यूटीफुल में आजकल यमराज नामक डेंगू साफ़ पानी में पनपने वाले मच्छर की पीठ सवार होकर खूब मौतों का सबब बन रहा है ! डेंगू का प्रकोप थमने में नहीं आ रहा है जिस कारण सब तरफ चिंता व्याप्त है। दड़ुआ ग्राम पंचायत ने भी इस बाबत मंथन करते हुए ग्रामवासियों की सुरक्षा हेतु फोगिंग मशीन खरीदी है। सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बीडीओ ने इस बाबत प्रयास किया ! आज मशीन का ट्रायल हुआ जिसमें यह सफल रही। उन्होंने बताया कि मशीन की लागत कुल 14 हजार रुपए आई है और इसमें 2 हजार रुपए का केमिकल पड़ता है। जो लगभग एक महीना चलता है। उन्होंने बताया कि यह मशीन डीजल चालित है। ट्रायल के मौके पर हैपी के साथ साथ पंच ओम सिंह, पंच जसबीर सिंह, पूर्व पंच हरीश चंद्र, पूर्व जिला परिषद सदस्य शारदा प्रसाद, एएनएम निशा, समाजसेवी अरुण कुमार, देवी सिंह, इफ्तीकार अहमद, गुरविंदर सिंह व हरदीप सिंह और हिमाचली दौलत राम ठाकुर आदि भी मौजूद थे। हिमाचली दौलत राम ठाकुर…

