श्री राम कथा का पांच दिवसीय भव्य आयोजन श्री परशुराम भवन में 06 अक्तूबर से — यशपाल तिवारी

Loading

चंडीगढ़- पहली अक्टूबर बृहस्पतिवार 2026– आरके विक्रमा शर्मा रक्षत शर्मा अनिल शारदा—- स्थानीय सेक्टर 37 स्थित भगवान परशुराम भवन में पुनः एक बार फिर 5 दिनों के लिए श्री राम कथा का गुणगान कथा व्यास आचार्य श्री ईश्वर चंद्र शास्त्री जी करेंगे। इस संदर्भ में अधिक जानकारी स्थानीय सीनियर कलमकार आर विक्रमा शर्मा को देते हुए श्री ब्राह्मण सभा रजिस्टर्ड चंडीगढ़ के अध्यक्ष यशपाल तिवारी जी ने बताया कि श्री राम कथा का 5 दिनों के लिए भव्य आयोजन 6 अक्टूबर से श्री प्रारंभ होगा। भगवान परशुराम भवन, सेक्टर 37 सी में प्रतिदिन सांयकाल 4:00 बजे से 7:00 बजे तक 3 घंटे श्री राम जी की कथा का सरल और सरस सहज व्याखान व गुणगान आचार्य श्री ईश्वर चंद्र शास्त्री जी करेंगे। श्री राम कथा के उपलक्ष में मंगल कलश यात्रा मंगलवार, 6 अक्टूबर को बाद दोपहर 2:30 बजे कथा स्थल से शुरू होगी। इसमें सैकड़ो नर नारी श्रद्धा आस्थाओं के साथ भाग लेंगे। और प्रभु श्री राम जी के जय घोषों से वातावरण को राम मय करेंगे। प्रतिदिन श्री राम कथा के विराम के उपरांत स्वादिष्ट भोजन भंडारा वितरित किया जाएगा। सनातन धर्म में श्रद्धा आस्था रखने वाले तमाम धर्म प्रेमियों को करबद्ध सादर विनम्रता पूर्वक श्रीराम कथा का खुला निमंत्रण है।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

914317

+

Visitors