![]()

चंडीगढ़ पंचकूला 09 सितम्बर 2026 आरके विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा —-धर्म की मूल्य और नियमों के मुताबिक सादगी भरा उच्च विचार लिए जीवन जीने वाले पंडित शर्मा जी की आत्मिक शांति और गृह शुद्धि के लिए रखे गए गरुड़ पुराण पाठ का आज पंचकूला स्थित सेक्टर 19 के प्राचीन शिव मंदिर के सभागार में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर चंडीगढ़ और पंचकूला के सनातन प्रबुद्ध जीवियों ने और अनेकों समाज सेवियों ने पंडित जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वह पंडित जी के रिश्तेदारों मित्रों और उनको जानने और समझने वालों ने रसम पगड़ी में उपस्थित भारी पंडितजी ने बहुत ही सादगी भरा और समाज को प्रेरणा देता जीवन यापन किया। अपने परिवार और समाज को भी सनातन संस्कृति के अनुसार भौतिक जीवन जीने के लिए अनुशासन शिष्टाचार परोपकार और धार्मिक आचरण बनाए रखने की शिक्षा को स्वयं आत्मसात करने के साथ प्रदान करके गये। अपने पीछे हंसता खेलता रसता बसता परिवार जीवन संगिनी ,बेटी और दो बेटे पोते दोहते छोड़कर भौतिक शरीर से विदा ली है। आज इस अवसर पर पंडितजी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों मे गायत्री परिवार ट्रस्ट चंडीगढ़ के शहर प्रबंधक ट्रस्ट के सह प्रबंधक व अध्यक्ष (श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़) व राष्ट्रीय महासचिव (अखिल भारत ब्राह्मण महा सभा) और भगवान परशुराम भवन के वरिष्ठ पदाधिकारी यशपाल तिवारी और किन्नर कैलाश भंडारा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी हरविंदर पाल रौणकी जी उनके भाई प्रवीण कुमार मनीमाजरा और चंडीगढ़ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के जूनियर इंजीनियर कुलविंदर कुमार कश्यप और मीडिया जंक्शन से सीनियर पत्रकार विक्रांत शर्मा ट्राईसिटी प्रेस क्लब के महासचिव हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा बरवाला अल्फा न्यूज़ इंडिया के धर्म प्रभारी आरके विक्रमा शर्मा और अनेकों गणमान्य लोगों ने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धा सुमन अरत किए। पंडित जी हरियाणा पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। यशपाल तिवारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्री जय किशन शर्मा जी पिछले 35 वर्षों से भी ज्यादा समय से अखिल विश्व गायत्री परिवार के माध्यम से उनसे जुड़े हुथे थे। उनके साथ सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के संयुक्त आयोजन किए। हमने और समाज ने विशेष कर सनातन समाज ने एक निस्वार्थ धर्मसेवा में अथक राही को दिया है।।

