नापतोल विभाग हुआ सक्रिय तराजू बाट की जांच की और दिया समझा

Loading

पंचकूला बुधवार 23 सितंबर 2026 हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा प्रस्तुति —- स्थानीय नाप तौल विभाग, पंचकूला की टीम ने आज कालका सब्जी मंडी में औचक निरीक्षण कर दुकानदारों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे कांटों और बट्टों की जांच की। निरीक्षण के दौरान करीब 200 दुकानदारों के माप-तौल उपकरणों की जांच की गई।माप तौल विभाग के इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि जांच के दौरान सभी कांटे और बट्टे सही पाए गए। हालांकि, कुछ दुकानदार बट्टों के स्थान पर छोटे पत्थरों का इस्तेमाल करते पाए गए। विभाग की टीम ने ऐसे दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि माप-तौल के लिए पत्थरों या किसी अन्य अनधिकृत वस्तु का प्रयोग न करें। भविष्य में ऐसा पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि इससे पहले सेक्टर-26 स्थित पंचकूला सब्जी मंडी में भी माप-तौल उपकरणों की जांच की गई थी।इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने कहा कि विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 के प्रावधानों के अनुसार व्यापारिक गतिविधियों में निर्धारित एवं उचित माप-तौल उपकरणों का ही प्रयोग किया जाना चाहिए। विभाग द्वारा बाजारों में माप-तौल उपकरणों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

904856

+

Visitors