![]()
चंडीगढ़ मोहाली रविवार 16-08-2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा पंकज राजपूत—- हिमाचली एकता मंच की तरफ से ड्रीम होम सोसायटी सेक्टर 117 में स्वास्थ्य चेकअप कैंप लगाया गया। जिसमें 40 लोगों ने स्वास्थ्य चेकअप कैंप कराया गया।उसमें बुजुर्ग आदमी ज्यादा थे जो की चल नहीं पा सकते हैं या खुद कहीं नहीं जा सकते।हॉस्पिटल होली बेसिल के स्टाफ का धन्यवाद किया। उनकी मदद ने ही कैंप को कामयाब बनया. जिसमें डॉक्टर पंकज जी और डॉक्टर परमिंदर कौर जी ने लोगों को स्वास्थ्य के बारे में अवगत कराया. प्रधान संजीव मेहता ने सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा अल्फा न्यूज़ इंडिया को बताया कि कैंप का मकसद बुजुर्ग आदमी जो खुद कहीं नहीं जा सकते उनकी सेवा करने में जो सुकून है वह कहीं नहीं है। प्रधान मेहता की तरफ से यह कैंप स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर लगाया किया था। और मेहता ने अपनी एक्टिव टीम चतर सिंह, धर्म सिंह धीमान व संजीव कुमार और अन्य सदस्य मौजूद रहे। मेहता ने अपनी समर्पित समस्त टीम का धन्यवाद किया जिन्होंने यह भरपूर सहयोग दिया.


