राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस वर्षगांठ के अवसर पर मनाएंगे हिमाचली एकता मंच की स्थापना दिवस वर्षगांठ

Loading

चंडीगढ़ मोहाली मंगलवार 11 अगस्त 2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा—- भारतवर्ष अपनी 80वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ मना रहा है‌ देश-विदेशों में बसे रहने वाले करोड़ों भारतीयों के लिए यह बहुत बड़े सम्मान गर्व और राष्ट्रभक्ति का अविस्मरणीय संस्मरण है। स्वतंत्रता दिवस के साथ साथ ही हिमाचली एकता मंच मोहाली भी अपनी वर्षगांठ मना रहा है। हिमाचली एकता मंच के संस्थापक संजीव मेहता ने आरके विक्रमा शर्मा स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट अल्फा न्यूज़ इंडिया को इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचली एकता मंच मोहाली स्वतंत्रता दिवस वर्षगांठ पर हर साल की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास और गौरव के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराते हुए राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के जयघोषों के साथ गुंजायमान करेगा । जय हिंद जय भारत वंदे मातरम इंकलाब जिंदाबाद जय किसान जय जवान तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा ,,,,आदि जय घोषों के साथ इस मौके पर एकत्रित उपस्थिति को देशभक्ति की संक्षिप्त जानकारी दी जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। अल्फा न्यूज़ इंडिया इस स्वतंत्रता वर्षगांठ पर सभी भारतीयों से विशेष आग्रह करती है कि अपने घरों, कार्यालयों पर फैक्ट्री आदि और दुकानों व्यवसाय स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएं, यह हमारी एकता सामान्य और आपसी सौहार्द का प्रतीक है।। संजय मेहता के अनुसार ध्वजारोहण समारोह शांतिसागर होटल मोहाली में शनिवार 15 अगस्त को सेवर आयोजित किया जाएगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

845866

+

Visitors