![]()
चंडीगढ़ मध्यप्रदेश शुक्रवार 07/08/2026 रक्षत शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति –* *– मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को हरियाली से हराभरा बनाने के नाम पर नगर निगम की कार्रवाई ने ही उसके पौधरोपण अभियान पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। कलियासोत डेम क्षेत्र में स्टेट डेयरी फार्म के सामने करीब आठ एकड़ जमीन पर 10 हजार पौधे लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए यहां पहले से मौजूद 700 से अधिक वर्षों पुराने पेड़ों को काटकर और जड़ समेत उखाड़कर मैदान साफ कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने डीबी स्टार को बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से इलाके में बड़े पैमाने पर पेड़ काटे जा रहे थे। पहले हैंडहेल्ड ट्री कटर से पेड़ों को काटा गया। इसके बाद दो जेसीबी मशीनों से उन्हें जड़ से उखाड़ा जाता रहा।सबसे गंभीर बात यह है कि नगर निगम की उद्यान शाखा के जिम्मेदार अधिकारियों को इस कार्रवाई की जानकारी तक नहीं थी। मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। अब संबंधित पौधरोपण के लिए साइट तैयार की जा रही है। कॉन्ट्रैक्टर ने पेड़ कटवाए हैं, यह मामला गंभीर है। मौके पर टीम भेजकर काटे गए पेड़ों की संख्या का पता लगवा रहे हैं। संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। कांटेदार पेड़ हटाने को कहा, साफ कर दिया मैदान कर्मचारियों ने बताया कि अर्जन कंस्ट्रक्शन के मालिक रोहित पुरुषवानी ने उन्हें कांटेदार पेड़ हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कर्मचारियों ने कंटीली झाड़ियों और जंगली बबूल के साथ देशी बबूल, बेरी, शीशम, गूलर और महानीम समेत वर्षों पुराने पेड़ भी काट दिए। जेसीबी से उनकी जड़ें तक उखाड़ दी गईं। नगर निगम ने शहर की 14 लोकेशन पर 80 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए छह पैकेज में टेंडर दिए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा तीन पैकेज अर्जन कंस्ट्रक्शन को मिले हैं। कंपनी को 40 हजार पौधे लगाने हैं। स्टेट डेयरी फार्म की साइट भी इसी ठेकेदार के पास है। यहीं ठेकेदार की लेबर और मशीनों से मौजूद पेड़ काटे और उखाड़े गए। अब सवाल है कि क्या नगर निगम पुराने और विकसित पेड़ों को हटाकर शहर में 80 हजार नए पौधे लगाएगा?।।।। साभार।।।।


