![]()
चंडीगढ़ बृहस्पतिवार 6 अगस्त 2026 आर के विक्रमा शर्मा रक्षत शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति—-* सावन मास मां पार्वती भगवान भोलेनाथ का सर्वप्रिय मास माना जाता है। इसी मास में भारत का स्वतंत्रता दिवस रक्षाबंधन और तीज का त्यौहार बड़े ही धूमधाम और हर्ष के साथ मनाया जाता है। तीज के झूलों पर, बोलियों की गूंज में परसों पंजाबी ओटीटी फ़िल्म “इश्क़ परिंदे” का भव्य लॉन्च किया जाएगा।। तीज के रंग, पारंपरिक झूले, लोक बोलियों और सांस्कृतिक माहौल के बीच बहुप्रतीक्षित पंजाबी ओटीटी फ़िल्म “इश्क़ परिंदे” का भव्य लॉन्च 7 अगस्त (शनिवार) प्रातः 11:00 बजे रामगढ़िया भवन, सेक्टर-27, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता रामगढ़िया सभा के अध्यक्ष मनिंदर रनौता करेंगे।इस अवसर पर ओटीटी फ़िल्म के प्रमुख कलाकार मलकीत रौनी, लवप्रीत घुमान, गैवी दसका तथा बलजिंदर कौर उपस्थित रहेंगे और मीडिया से बातचीत करेंगे।“इश्क़ परिंदे” के लेखक चमकौर बिरोके हैं। इसका निर्माण अमन पुनिया और प्रीत घुमान ने किया है, जबकि निर्देशन शिव कैम्स ने किया है। इस यादगार बनने वाले मौके पर सभी मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि इस सांस्कृतिक एवं मनोरंजन से जुड़े विशेष आयोजन में अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर इसे सफल बनायें। स्थान: रामगढ़िया भवन, सेक्टर-27, चंडीगढ़ में 7 अगस्त 2026 (शनिवार) को समय: प्रातः 11:00 बजे सबका हार्दिक स्वागत होगा।।



