श्रीमद्भागवत कथा कलश यात्रा सम्पन्न करा प्रतिदिन सांय 04 से 7.30 बजे तक

Loading

चंडीगढ़ रविवार 31/05/2026 रक्षत शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति —पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर ओमेक्स न्यू चंडीगढ़ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमे बड़ी संख्या में मातृ शक्ति ने अपने सिरों पर सजावटी कलश रख कर ये शोभा यात्रा की। कथा व्यास सद्भावना दूत भागवताचार्य स्वामी डा रमनीक कृष्ण जी महाराज ने स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा अल्फा न्यूज़ इंडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सनातनी हिंदू धर्म में पुराण श्रवण अमंगली का नाश करने में सर्व सामर्थ्यवान हैं। पुरुषोत्तम मास भगवान श्रीहरि को सर्वाधिक प्रिय मास है। इस महीने में श्रवण की गई कथा अत्यधिक पुण्य फलदाई मानी गई है। कथा का आयोजन ओमेक्स पार्ट 1 के गेट नंबर 5 और 6 पर हो रहा है। प्रतिदिन सांय 4 से 7.30 तक कथा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

747333

+

Visitors