![]()
चंडीगढ़ 30 अक्टूबर 20 25 अनिल शारदा हरीश शर्मा—– चंडीगढ़ पुलिस तेज-तर्रार पूर्व डीएसपी दिलशेर चंदेल पर आनंदपुर साहिब में फायरिंग करने का आरोप के चलते आम आदमी पार्टी नेता नितिन नंदा गंभीर रूप से घायल हुए हैं. चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व डीएसपी दिलशेरचंदेल पर आनंदपुर साहिब में फायरिंग करने का आरोप लगा है। इस घटना में आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता नितिन नंदा गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घटना आनंदपुर साहिब क्षेत्र में हुई। फायरिंग किन कारणों से हुईl इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़ित के बयान दर्ज होने के बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि गोली पूर्व डीएसपी दिलशेर चंदेल ने चलाई या किसी अन्य व्यक्ति ने। फिलहाल आनंदपुर साहिब पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी हैlll खबर के तथ्यों की जांच और पुष्टि की जायेगी ll


