8 total views , 1 views today
चंडीगढ़ 1 मार्च (अल्फा न्यूज़ इंडिया ब्यूरो) हरियाणा में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल (22) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह शव सूटकेस में सांपला बस स्टैंड के पास रोहतक-दिल्ली रोड के किनारे मिला। हिमानी रोहतक में कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थीं, जो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल रही थीं। साथ ही सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थीं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिमानी की हत्या की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया हैयह रोहतक शहर के विजय नगर की रहने वाली थी और वैश्य कॉलेज से एमबीए व लॉ की पढ़ाई कर चुकी थी।शनिवार को सुबह करीब 11 बजे सांपला बस अड्डे के पास सड़क किनारे एक नीले रंग के सूटकेस में हिमानी का शव बरामद किया गया है। उसका चेहरा नीला पड़ा हुआ था और होंठों पर भी खून लगा मिला है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि काफी क्रूरता से हिमानी को पहले पीटा गया और इसके बाद उसका गला चुन्री से घोंटकर मार दिया गया। रात के अंधेरे में ही सूटकेस को सुनसान एरिया में डाला गया है।
