चंडीगढ़ 26 जनवरी 2050 आर विक्रमा शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति— देश 26 जनवरी रविवार को गणतंत्र दिवस के गरिमा मय राष्ट्रीय पर्व के मौक़े पर गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित करेगा। चंडीगढ़ में राज्य स्तरीय समारोह में पहली मर्तबा 40 साल बाद पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार बतौर चीफ कमिश्नर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। लेकिन गौरव और उत्साह सहित हर्ष की खबर यह है कि हर साल की तरह इस गणतंत्र दिवस-2025 की पूर्व संध्या पर चंडीगढ़ की होनहार और मुस्तैद व सम्मानित पुलिस के 24 चंडीगढ़ पुलिस कर्मियों को विशिष्ट/ सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशासक का पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान सूचक पदक प्राप्त करने वाले ऑफिसर्स वर ऑफिशल्स की सूची में चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व मरहूम पुलिस अधिकारी जनक राज शर्मा के सुपुत्र असिस्टेंट सब इंस्सुपेक्टर सुभाष शर्मा (3015) आर टी सी को भी यह सम्मान सूचक पद प्रदान किया जाएगा।।
