महापौर और पार्षद नागपुर दौरे पर जनता को उम्मीद स्वच्छ और निरंतर होगी जलापूर्ति

Loading

चंडीगढ़/मुम्बई:– 14 सितंबर:- आरके विक्रमा शर्मा/ अरुण कौशिक:—- आजकल चंडीगढ़ नगर निगम की मेयर स्थानीय पार्षदों के साथ नागपुर के नगर सुधार जलापूर्ति यातायात और अन्य कई बुनियादी जन सुविधाओं का आंकलन और निरीक्षण करने नागपुर दौरे पर है।

इस दौरे में उनके साथ कांग्रेसी पार्षद जसवीर सिंह बंटी ने इस मार्फत अल्फा न्यूज़ इंडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नागपुर अपनी स्थानीय जनता को बेहतरीन जन सुविधाएं और कारगर कामयाब  व्यवस्थाएं देने में अग्रणी है। इसी का अवलोकन करके चंडीगढ़ नगर निगम भी चंडीगढ़ वासियों को बेहतरीन सुविधाएं और कारगर व्यवस्थाएं देने की अब पहल करेगा। चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की मेयर इसी मकसद और मसौदे को सामने रखकर नागपुर अपने पार्षदों के साथ दौरे पर हैं।

चंडीगढ़ नगर निगम की मेयर सरबजीत कौर के साथ सभी पार्षदों  ने नागपुर में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण  किया। जोकि देश का सबसे बड़ा 200 एमएलडी पानी को सफाई करता है। चंडीगढ़ में जलापूर्ति और विशेषकर स्वच्छ जल आपूर्ति के मार्ग में अनेक अड़चनें हैं। उन कैसे दूर किया जाए। इसी मंसूबे को सामने रखकर यह द्वारा आयोजित किया गया है और मेयर सर्वजीत कौर और साथ गए पार्षद भी चाहते हैं कि जनता के पैसे पर आयोजित यह दौरा चंडीगढ़ वासियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आए। और दौरे पर खर्च किए गए धन की अच्छी भरपाई जनता को हो सके।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109157

+

Visitors