जल संसाधन पर नुक्कड़ नाटक आयोजित

Loading

जल संसाधन पर नुक्कड़ नाटक आयोजित 

 

चंडीगढ़  : 2 मई ; एनके  धीमान ;—राहुल मेहता  महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल दरिया, चंडीगढ़ ने जल संसाधन दिवस के उपलक्ष्य पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन पर्यावरण विभाग चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से किया गया। यह स्किट दरिया गांव के भिन्न स्थानों पर प्रदर्शित की गई। स्टूडेंट्स ने सन्देश दिया कि  धरती पर सभी जीवित प्राणियों के लिए जल अनिवार्य संसाधन है।  स्वच्छ पेय जल की मात्रा में निरन्तर कमी हो रही है।  सूखे क्षेत्रों में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है।  पानी के व्यर्थ बहाव और जलाशयों में कूड़ा करकट डालने से जल प्रदूषित हो जाता है। जल के अभाव में हर वर्ष असंख्य पशु- पक्षी  मनुष्यों की मृत्यु हो जाती है।  जलाशयों का संरक्षण होना आवश्यक है।  वन का पर्यावरण को स्वच्छ  रखने में अहम  भूमिका है।  ये जल को शुद्द रखने में योगदान देते है, इसलिए पौधरोपण किया जाना चाहिए। जनसँख्या बढऩे से पानी का संकट मनुष्य के सामने है।  विश्व में प्रदूषित होते जल संसाधनों को बचाया जाना अति आवश्यक है। पानी की हर बूँद अमूल्य है।  स्टूडेंट्स ने वेस्ट वाटर के सही उपयोग के ढंग भी बताये। इस मौके पर गांव के सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी, पंच और काफी संख्या में लोग मौजूद थे।   हैप्पी ने कहा कि इस तरह के जागरूक फ़ैलाने वाले कार्यक्रमों को आयोजित करने वाले संस्थानों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा।  बढ़िया मंचन के लिए स्टूडेंट्स को  पुरस्कार से समान्नित भी  किया गया।  प्रिंसिपल डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संसाधनों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने की महता की जानकारी देना था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109114

+

Visitors