जजपा की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, सभी ने लिया खिले मत्थे भाग

Loading

पंचकूला:- 10 नवम्बर:- अल्फा न्यूज़ इंडिया डेस्क:– आज जिला जजपा पंचकूला की मासिक बैठक सेक्टर 12 ऐ स्थित भगवान श्री परशुराम भवन में हुई।  इस बैठक में सभी जिलास्तरीय व हल्का स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मौजूद जजपा पंचकूला के शहरी प्रधान ओपी सिहाग,ग्रामीण प्रधान भाग सिंह दमदमा ,अशोक शेरवाल प्रधान एस सी सेल जजपाहरियाणा ,दिलबाग नैन महासचिव जजपा हरियाणा , हल्का अध्यक्ष पंचकूला शहरी अजय गौतम ,संदीप राणा ग्रामीण सहित जिला व हल्का स्तर के हर प्रकोष्ठ के तमाम पदाधिकारिओ ने बैठक में हिस्सा लिया।

इस बैठक में सभी पदाधिकारियो ने हाल ही में तेजस्वी उपमुख्यमंत्री हरियाणा दुष्यन्त चौटाला व हरियाणा सरकार द्वारा प्राइवेट सैक्टर की नौकरियों में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए 75प्रतिशत आरक्षण करने पर जजपा जिला शहरी अध्यक्ष ओ पी सिहाग द्वारा रखे गए उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यन्त के लिए धन्यवाद प्रस्ताव को सर्वसमिति से पारित कियाा। तथा उम्मीद जताई कि यह फैसला हरियाणा के बेरोजगार नोजवानो के लिए रोजगार दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94135

+

Visitors