![]()
चंडीगढ़:- 10 सितंबर: अल्फा न्यूज़ इंडिया डेस्क:–उद्योग व्यापार मंडल चंडीगढ़ के अध्यक्ष कैलाश चन्द जैन के नेतृत्व में यूवीएम के पदाधिकारीयो के एक प्रतिनिधि मंडल ने चंडीगढ़ के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक प्रवीर रंजन आईपीएस से मिल कर के व्यपारियो की तरफ से
उनका चंडीगढ़ का पुलिस प्रमुख नियुक्त किये जाने पर स्वागत किया! और व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की।
ततपश्चात एस एस पी आई पी एस कुलदीप चहल से भी मुलाकात की औऱ व्यापारी पुलिस कॉर्डिनेशन बारे सुझाव दिए।
प्रतिनिधि मंडल में कैलाश जैन के साथ विरेन्दर गुलेरिया, नरेश जैन, अशोक कपिला, सुशील जैन और विजय सांगवान शामिल थे।
उद्योग व्यापार मंडल चंडीगढ़ के श्री कैलाश जैन ने अल्फा न्यूज इंडिया को बताया कि चंडीगढ़ पुलिस के दोनों शीर्ष अधिकारियों प्रवीर रंजन और कुलदीप सिंह चाहल ने व्यापारियों के साथ साथ चंडीगढ़ वासियों की व्यापक सुरक्षा और यहां शांति व्यवस्था हर कीमत पर स्थापित रखे जाने का भरपूर आश्वासन दिया।

