पंजाब बंद तो सिटी ब्यूटीफुल के स्कूल भी बंद कल शुक्रवार को

Loading

चंडीगढ़ वीर वार 20.08.2026 रक्षत शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति—– सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में ‘कौमी इंसाफ मोर्चा’ के “पंजाब बंद” के आह्वान के बीच प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की सब प्रशंसा करते नजर चंडीगढ़ में कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से 21 अगस्त को पंजाब बंद के आह्वान के बीच शहर के प्राइवेट स्कूलों ने शुक्रवार को बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी है।स्कूलों की ओर से अभिभावकों को संदेश भेजकर बताया गया है कि शुक्रबार को बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा। हालांकि, पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए कई स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाएं लगाने की जानकारी दी है।वहीं, चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में छुट्टी को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है। स्कूल शिक्षा निदेशक नितीश सिंगल ने बताया कि सरकारी स्कूलों की छुट्टी के संबंध में अभी तक कोई संदेश या आदेश जारी नहीं हुआ है।ऐसे में शुक्रवार को सरकारी स्कूलों में सामान्य रूप से कक्षाएं लगेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

856905

+

Visitors