अमित कुमार पदभार मुक्त तीन को अतिरिक्त कार्य भार सौंपा

Loading

चंडीगढ़ शनिवार 01 अगस्त 2026 आर के विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा—- स्थानीय प्रशासन से 31 जुलाई, को दानिक्स कैडर अफसर अमित कुमार को रिलीव कर दिया गया. गृह मंत्रालय ने हाल ही में अमित कुमार का चंडीगढ़ से दिल्ली ट्रांसफर किया था. वहीं अमित कुमार को रिलीव किए जाने के साथ ही प्रशासन ने 3 अधिकारियों की ज़िम्मेदारी बढ़ा दी है. यानि उन्हें उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है.IAS कार्तिकेयन को स्पेशल सेक्रेटरी कार्मिक का चार्ज मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आईएएस अधिकारी डी. कार्तिकेयन को स्पेशल सेक्रेटरी कार्मिक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है. कार्तिकेयन इस समय सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी (IT), सचिव सतर्कता (Vigilance), सचिव कृषि विपणन बोर्ड, सचिव कृषि और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का चार्ज संभाल रहे हैं.HCS राधिका सिंह को जॉइंट सेक्रेटरी होम का चार्जइसी तरह हरियाणा सिविल सर्विसेज राधिका सिंह को जॉइंट सेक्रेटरी होम (जिसमें जेल भी शामिल) का प्रभार दिया गया है. इसके अलावा राधिका सिंह को जॉइंट सेक्रेटरी एनवायरनमेंट एंड फॉरेस्ट और जॉइंट सेक्रेटरी टेक्निकल एजुकेशन का कार्यभार भी सौंपा गया है. वहीं इसी प्रकार राजीव तिवारी को जॉइंट सेक्रेटरी कोऑर्डिनेशन/प्रोटोकॉल का चार्ज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

835066

+

Visitors