रैपर बादशाह के चर्चित सागो क्लब-रेस्टोरेंट को सील कर दिया मांग ली माफी

Loading

चंडीगढ़ मंगलवार 02/06/2026 रक्षत शर्मा अनिल शारदा पंकज राजपूत प्रस्तुति— स्थानीय सेक्टर-26 स्थित मशहूर बालीवुड रैपर बादशाह के चर्चित सागो क्लब-रेस्टोरेंट को सील कर दिया है। आज चंडीगढ़ प्रशासन के एस्टेट ऑफिस ने सख्त कदम उठाते हुए उक्त बड़ी कार्रवाई की। बताया जाता है कि क्लब-रेस्टोरेंट की बिल्डिंग में बड़े पैमाने पर नियमों का उल्लंघन किया गया। निर्धारित दिशा-निर्देशों के विरुद्ध बिना इजाजत अवैध ढंग से कंस्ट्रक्शन का काम हुआ और मंज़ूर बिल्डिंग प्लान में बदलाव किया। नोटिस किए गए नजरअंदाज बादशाह ने ही,,,, क्लब-रेस्टोरेंट को सील करने की यह कार्रवाई चंडीगढ़ प्रशासन ने तुरंत से नहीं की। सील करने से पहले क्लब संचालकों को भवन नियमों के उल्लंघन को लेकर कई बार नोटिस जारी किए थे। और निर्धारित समय के भीतर तय नियमों के अनुरूप आपत्तियों को दूर करने को कहा था। लेकिन नोटिस बखूबी नजरंदाज किए । बार-बार नोटिस देने के बावजूद बिल्डिंग के गैर-कानूनी कंस्ट्रक्शन को नहीं हटाया और न ही इस संबंध में कोई उचित जवाब दिया। तब जाकर इसके बाद प्रशासन ने यह कार्कीयवाही अंजाम की । विवादों में मशगूल रहते सिंगर बादशाह रैपर बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह अक्सर ही विवादों में घिरे रहते हैं। बादशाह के विवादित और आपत्तिजनक गाने ‘टटिरी’ को लेकर जमकर बवाल धमाल मचा था। खासकर हरियाणा में लोग उक्त गाने के अश्लील बोलों के चलते बादशाह के खिलाफ बेहद आक्रोशित हुए दिखे । वहीं, बादशाह के खिलाफ जिला पंचकूला और ज़िला जींद में एफ़आईआर दर्ज की गई थी। साथ ही हरियाणा महिला आयोग की ओर से उन्हें समन तक जारी हुआ था। बादशाह को गिरफ्तार करने के लिए पंचकूला पुलिस की टीम भी गठित कर दी गई थीl लेकिन बादशाह ने क्षमा मांगी और मामलात को शांत किया था।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

750550

+

Visitors