![]()
चंडीगढ़ शनिवार 16 मई 2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा रक्षत शर्मा प्रस्तुति—— यह वीर सैनिक गोरखा रेजिमेंट के विष्णु सेठ जो चलती ट्रेन में एक लड़की की आबरू बचाने के लिए अकेले ही 40 लुटेरों से भिड़ गए। और लड़की को बचा लिया। घटना के दौरान विष्णु सेठ ने अकेले दम पर लुटेरों से भिड़ते हुए 8 लुटेरों को घायल किया और 3 लुटेरों को मार गिराया। जबकि बाकी लुटेरे जान बचाकर भाग गए।।यह घटना तब हुई जब ट्रेन में सवार 18 साल की लड़की पर लुटेरों ने हमला करने की कोशिश की। विष्णु सेठ, जो संयोग से उसी ट्रेन में यात्रा कर रहे थे, बिना किसी डर के लुटेरों से भिड़ गए। उन्होंने अकेले ही 8 लुटेरों को घायल किया और 3 लुटेरों को मार गिराया। जब लुटेरों ने देखा की अकेला सेना का जवान हम सब पर भारी पड़ रहा है। तो बाकी लुटेरे जान बचाकर भाग गए। जवान विक्रम सेठ की वीरता और सूझबूझ ने न केवल लड़की को बचाया बल्कि यात्रियों को भी सुरक्षित रखा।उनकी इस बहादुरी ने साबित कर दिया कि भारतीय सेना के जवान हर परिस्थिति में देश और जनता की रक्षा के लिए तैयार रहते हैं।विष्णु सेठ की इस साहसिक कार्रवाई के लिए उन्हें पूरे देश से सम्मान और सराहना मिल रही है। ऐसे वीर सैनिकों के कारण ही हमारा देश सुरक्षित है।🇮🇳🇮🇳 अल्फा न्यूज़ इंडिया में भारतीय सेवा अधिकारियों से विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के साथ एक स्वर में मांग की है कि विक्रम सेठ को अतुलनीय अद्वितीय बहादुरी के लिए तुरंत प्रभाव से प्रमोशन दे कर पुरस्कृत किया जाए। अल्फा न्यूज़ इंडिया की उक्त मांग को ट्राइसिटी प्रेसक्लब और मीडिया जंक्शन और परफेक्ट मीडिया पी आर ने भी भरपूर समर्थन किया है।।


