![]()
पंचकूला शुक्रवार 08 भी 2026–हरीश शर्मा करण शर्मा अश्वनी शर्मा — पंचकूला में नगर निगम चुनाव की आंधी पर जोरों पर है हर पार्टी का हर उम्मीदवार जीत के लिए सुबह से लेकर शाम तक एड़ी चोटी का जोर आजमाइश करने में मशगूल हैं। स्थानीय नगर निगम चुनाव में अब चंडीगढ़ की एकमात्र संसदीय सीट से सांसद बने कांग्रेस आई के सांसद मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ कांग्रेस आई यूनिट के अध्यक्ष एच सिंह लक्की के साथ एंट्री ली है । और कई वार्डों में कांग्रेस आई के प्रत्याशियों को जितवाने के लिए के लिए प्रचार मुहिम में जुटे रहे। उनके साथ पंचकूला के कई कांग्रेसी नेता भी साथ रहे। लेकिन अभी तक किसी ने भी कांग्रेसी प्रत्याशी के हक में जीत का सौ फीसदी पक्का दावा नहीं किया है। पंचकूला की जनता ने कांग्रेस आई सांसद मनीष तिवारी और कांग्रेस आई इकाई प्रधान एच एस लकी को कितनी तवज्जो दी है ये तो आने वाला वक्त बताएगा।


