चंडीगढ़ 07/5/25 हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा प्रस्तुति —-हिमाचल प्रदेश देवभूमि के जिला मंडी की तहसील जोगिंदर नगर के रहने वाले 12 वर्षीय दो जुड़वा भाइयों गतिक और भाविक ने “मेरा हिमाचल बड़ा सोहणा” लय में बहुत ही मधुर स्वर में गाया। पूरे हिमाचल में दोनों भाइयों की खूब प्रशंसा हो रही है। यही नहीं जहां-जहां तक हिमाचली लोगों तक यह गीत पहुंच रहा है। मुक्त कंठ से सभी दोनों भाइयों को शाबाशी देते हुए अपने बच्चों को भी प्रेरित कर रहे हैं।।