चंडीगढ़ पंचकूला मोहाली 6/5/25 आरके विक्रमा/ हरीश शर्मा/ करण शर्मा —-मॉक ड्रिल युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव में सावधानियां बरतनी और सुरक्षित रहने का हुनर देगी। चंडीगढ़ में कल शाम 7.30 पर बजेगा जंगी सायरन ठीक तभी लोगों को 7.40 बजे तक घरों की लाइट्स बंद रखने और घर में ही रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। चंडीगढ़ में कल बुधवार शाम को 7.30 बजे सायरन बजेगा। चंडीगढ़ प्रशासन ने सांझ ढले 7.40 बजे तक घरों की लाइट्स को बंद रखने और लोगों को घर में ही रहने का निर्देश दिया है। डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा है कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है। ये सिर्फ मॉक ड्रिल है।युद्ध की परिस्थितियों में बचाव की तैयारी के लिए कल होने वाली मॉक ड्रिल के मद्देनजर भाजपा ने सभी नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओ नेताओं तथा छात्रों से आगे आकर स्वयंसेवक बनने की अपील की है। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने भी कमर कस ली है। विहिप के चंडीगढ़ विभाग मंत्री एवं पंजाब प्रांत के विशेष संपर्क प्रमुख प्रदीप शर्मा ने डीसी को पत्र लिखकर कहा है कि विहिप और बजरंग दल हमेशा राष्ट्र के लिए मजबूती से खड़े रहे हैं। यदि मॉकड्रिल के दौरान या उसके लिए विहिप तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के सहयोग की आवश्यकता हो तो पूरी तरह से उपलब्ध हैं और किसी भी तरह की सहायता के लिए तैयार हैं।।
