महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा पर दें ध्यान – पूर्व मेयर कमलेश

Loading

चंडीगढ़ 8 मार्च 2025 आरके विक्रमा शर्मा रक्षत शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति—- विश्व भर में आज जन-मानस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। चंडीगढ़ में भी नाना प्रकार के आयोजन संपन्न हुए। महिलाओं की उपलब्धियां को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उन्हें सम्मानित किया गया। इसी श्रेणी में चंडीगढ़ नगर निगम की पूर्व कांग्रेस आई की मेयर रहीं कमलेश बनारसी दास ने भी महिलाओं को लेकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का अपने स्तर पर आयोजन किया। और नारा दिया कि रिस्पेक्ट वूमेन प्रोटेक्ट वूमेन। इस नारे की सदियों से खासकर भारत की आजादी से प्रमुखता से जरूर बनी हुई है।
आज महिला दिवस की सभी को बहुत बहुत बधाई देती हूं । और आप सभी को यह भी कहना चाहती हुं कि यह सिर्फ एक दिवस नहीं। परन्तु हम उन सभी महिलाओं को सम्मान देते है जिन्होंने पुरुष प्रधान देश में अपनी पहचान बनाई हैं। जिसके कारण वह दूसरी महिलाओं की प्रेरणा बनी हैं। और आज महिलाओं को अच्छी शिक्षा और अच्छी हेल्थ की भी जानकारी होना जरूरी है। और सुरक्षा भी बहुत ज्यादा जरूरी है। महिलाओं को हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। तो उन्होंने करके दिखाया है। महिला परिवार को और देश को अच्छी तरह चलाना जानती है। सिर्फ मौका मिले।
संविधान के अनुसार बराबरी का हक है और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने महिलाओं के लिऐ पंचायतों और नगर निगमों में रिजर्वेशन किया और आज देश में महिलाएं राजनीति परचम लहरा रही है।
परन्तु एक सच्चाई यह भी है
आज भी देश में पूर्ववत महिलाओं पर अत्याचार पुरुषों द्वारा हो रहे है। मेरे अनुसार आज के दिन पुरुषों को महिलाओं की इज्जत और सुरक्षा की कसम घर से ही खानी चाहिए कि महिला की रक्षा सुरक्षा और इज्जत करूंगा। तब जाकर देश में महिलाओं की सुरक्षा होगी आज के दिन हमको यही प्रण करना चाहिएl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

245570

+

Visitors